भूत प्रेतों और आत्माओं से जुड़े सबसे डरावने तथ्य | Most Scarry Fact In Hindi

 भूत प्रेतों और आत्माओं से जुड़े सबसे डरावने तथ्य



1. Kuchisake-onna

जापान के लोककथाओं के अनुसार Kuchisake-onna एक ऐसी महिला की आत्मा है जिसका मुँह दोनों कानों तक कटा हुआ है और वह अपना मुँह किसी मास्क या कपड़े से छुपा कर रखती है साथ ही अपने साथ चाकू या कैंची जैसी धारदार चीज भी रखती है। माना जाता है उसकी आत्मा सड़कों पर घूमती है और किसी अकेले इंसान के सामने जाकर पूछती है कि क्या वह सुंदर है? अगर इंसान नहीं कहेगा तो वह उस इंसान की हत्या कर देती है और इंसान हाँ कहता है तो वह अपना मास्क निकाल कर अपना कटा हुआ चेहरा दिखाती है और उस इंसान से फिर वही सवाल करती है। इस बार अगर इंसान नहीं कहता है तो वह आत्मा उसकी हत्या कर देती है और अगर हाँ कहता है तो वह इंसान का मुँह अपने साथ रखे हुए तेज हथियार से अपनी तरह कान तक काट देती है।


2. The Crying Baby

1979 के समय में इंग्लैंड में बहुत से लोगों के घर और कारोबार जल कर नष्ट हो गए और इन सभी घटनाओं में एक समान चीज थी जो थी The Crying Baby की तस्वीर। दरअसल कहीं पर भी आग लगने के बाद जब सब कुछ नष्ट हो जाता तो सिर्फ इस रोते हुए बच्चे की तस्वीर ही रहस्यमयी तरीके से बच जाती। कुछ समय बाद इस तस्वीर को रहस्यमयी मान लिया गया।


3. Tiyanak

Tiyanak फिलीपींन लोककथाओं के अनुसार ऐसा प्राणी है जो छोटे बच्चे के रूप में होता है और रात के समय में घने जंगलों में रोने की आवाज निकाल कर लोगों को अपनी तरफ आकर्षित करता है। लोग जब उसकी तरफ जाते हैं और उसकी मदद करने की कोशिश करते हैं तो यह अपने असली रूप में आता है और इंसान को मार देता है।

4. Tomino's Hell

 जापान की Tomino's Hell को एक शापित कविता माना जाता है जिसे 1919 में Saijo Yaso द्वारा अपनी कविता Sakin के 27वें संकलन में लिखा गया था, लेकिन यह 1998 में प्रसिद्ध हुई जब Goki Yomata ने इसे The Heart is like a Rolling Stone नाम की किताब में लिखा। यह कविता Tomino नाम के व्यक्ति की है जो मर कर नरक में चला जाता है। माना जाता है कि इस कविता को मन में ही पढ़ना चाहिए क्योंकि इसे जोर से पढ़ने वालों की मृत्यु हो जाती है या उनके साथ कुछ बुरा होने लगता है।

5 . Monkey Man, Delhi

  Monkey Man दिल्ली का एक रहस्यमयी/काल्पनिक दानव है जिसे 2001 में देखे जाने का दावा किया जाता था, दावों के अनुसार यह सिर्फ रात में निकलता था और लोगों पर हमला करता था। इसे देखने वाले लोगों का कहना था की यह 4 फुट लम्बा, शरीर बालों से ढके हुए, धातु से बने पंजे और हेलमेट, लाल चमकती आंखे और छाती पर तीन बटन थे। इस रहस्मयी दानव ने दिल्ली के बहुत से लोगों पर हमला जिसमें 2 लोगों की जान भी गयी थी, लेकिन इसे कभी पकड़ा नहीं गया और इसकी चर्चाएँ भी रहस्यमयी तरीके से ही बंद हो गई।

6 . Fairmont Banff Springs Hotel, Room no. 873

कनाडा में मौजूद Fairmont Banff Springs Hotel का कमरा नंबर 873 एक रहस्यमयी कमरा है जिसे की भूतिया माना जाता है। माना जाता है कि किसी समय में यहां एक परिवार इस कमरे में रहने आया था लेकिन पत्ति अपनी पत्नी और बेटी की हत्या कर देता है। इसके बाद से इस कमरे में रहने वाले लोगों ने यहाँ रात को अजीबोगरीब आवाज़ें और छोटी लड़की के दिखाई देने की शिकायत की। ऐसी बहुत सी शिकायत आने के बाद होटल के इस कमरे के दरवाजे को चिनवा कर इसे हमेशा के लिए बंद कर दिया गया।

अवश्य जाने :cardano कॉइन क्या है कैसे निवेश करें?

7 . Ouija Board Name

Ouija Board जो कि एक विशेष प्रकार का बोर्ड होता है जिसे की आत्माओं को बुलाने और उनसे बातें करने के लिए इस्तेमाल किया जाता है। यह बोर्ड जितना रहस्यमय और डरावना है उतना की डरावना इसके नाम की उत्पत्ति भी हैं। इसके अविष्कारक का कहना है कि इसका यह नाम Ouija इसीलिए रखा गया क्योंकि बोर्ड ने उन्हें खुद यह नाम रखने के लिए कहा था, और बोर्ड ने Ouija का मतलब बताया था Good लक।

8. 21 grams experiment

21 grams experiment 1907 में Duncan MacDougall द्वारा किया गया एक वैज्ञानिक अध्ययन था। MacDougall का कहना था कि इंसान की आत्माओं का भी खुद का वजन होता है और इसे साबित करने के लिए उन्होंने यह एक्सपेरिमेंट किया था जिसमें 6 ऐसे लोगों का वजन किया गया जो मरने वाले थे। मरने के उन 6 लोगों में से 1 का वजन 21 ग्राम कम हो गया। लेकिन 6 में से सिर्फ 1 के ही वजन में परिवर्तन होने के कारण वैज्ञानिक समुदायों द्वारा इसे नकार दिया गया, लेकिन उनकी यह धारणा की इंसानों में आत्मा होती है और उसका वजन 21 ग्राम होता है यह लोगों के बीच मे आज तक प्रसिद्ध है।

9. Bloody Mary Illusion

 बहुत से अध्ययन से यह पता चला है कि अगर आप कम रोशनी में बहुत लंबे समय तक शीशे में खुद को देखते हो तो कुछ समय बाद आपको शीशे में खुद की डरावनी आकृति दिखती है, माना जाता है कि हमारा दिमाग लगातार एक ही चीज को से बोर होने के कारण ऐसी आकृति बनाता है। लेकिन कुछ लोगों को शीशे में अपनी डरावनी आकृति देखने के बाद बहुत दिनों तक हर जगह वही दिखाई देने लगती है। माना जाता है दुनिया भर में प्रसिद्ध Bloody Mary भी इसी का नतीजा हो सकता है।

 10 . Nale Ba

  1990 के दशक में कर्नाटक के लोग अपने दरवाजे के बाहर Nale Ba लिखते थे जिसका मतलब था "कल आना।" क्योंकि वहां के लोगों में दहशत फैली थी कि वहाँ रात के समय में चुडैल घूमती है और परिवार के सदस्य की आवाज में दरवाजे से पुकारती है, औऱ माना जाता है कि जो भी दरवाजा खोलता था वो कभी नहीं मिलता। इस आत्मा को किसी पत्नी का चुड़ैल माना जाता था जो शहर में अपने पति के तलाश में घूमती है। माना जाता था दरवाजे में Nale Ba लिखने के कारण वह चुड़ैल कल आती थी और फिर इसे पढ़कर चली जाती थी और ऐसा रोज चलता रहता था।

    Horror Facts in Hindi | डरावने रोचक तथ्य

Rahul Kishor

Previous Post Next Post